फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः प्रो. यूवी किरण बनी कार्यवाहक कुलसचिव, पदभार ग्रहण किया

Wed, 20 Nov 2024 12:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रो. यूवी किरण को कार्यवाहक कुलसचिव बनाया गया है। उन्होंने पदभार गृहण कर लिया है।
विज्ञापन
प्रो. यूवी किरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रो. यूवी किरण को कार्यवाहक कुलसचिव बनाया गया है। प्रो. किरण ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यवाहक कुलसचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। वर्तमान में वह विश्वविद्यालय के मानव एवं परिवार अध्ययन विभाग में शिक्षक एवं गृहविज्ञान विद्यापीठ की डीन हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने सोमवार को कुलसचिव अश्विनी सिंह को अनुशासनात्मक कार्यवाही चलने के आरोप में निलंबित कर दिया था। मालूम हो कि कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच प्रशासनिक कार्यों को लेकर तनातनी थी।

रजिस्ट्रार पद से निलंबित किए गए डॉ. अश्विनी सिंह ने बताया कि कुलपति ने किन कारणों से उन पर कार्रवाई की इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें किसी भी तरह का कोई कारण बताओ नोटिस भी नहीं जारी किया गया। अगर उनसे किसी भी तरह का जवाब तलब किया जाता है तो वह उसका उत्तर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें