फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. सोनिया नित्यानंद को बीकन ऑफ प्रिसिजन मेडिसिन पुरस्कार

विज्ञापन
प्रो. सोनिया नित्यानंद को बीकन ऑफ प्रिसिजन मेडिसिन पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद शनिवार को बीकन ऑफ प्रिसिजन मेडिसिन पुरस्कार से सम्मानित की गईं। यह पुरस्कार उन्हें केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रिसीजन मेडिसिन एंड इनटेंसिव केयर पर हुई काॅफ्रेंस के दाैरान दिया गया। प्रो. सोनिया को रुधिर विज्ञान और स्टेम सेल जीव विज्ञान में रोगी देखभाल के लिए प्रिसिजन मेडिसिन को शामिल करने के लिए यह सम्मान दिया गया। सर गंगा राम अस्पताल में क्रिटिकल केयर एंड इमरजेंसी मेडिसिन के प्रमुख पद्मभूषण प्रो.बीके राव को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और डॉ. शांतनु प्रकाश को राष्ट्रपति प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी तरह डॉ. सुरुचि शुक्ला और डॉ. अक्षय आनंद को व्यक्तिगत गहन देखभाल के लिए युवा अन्वेषक पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें