बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित
लखनऊ। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के छठे स्थापना दिवस पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 30 विद्यार्थी शामिल हुए। हजरतगंज स्थित मार्टिन पुरवा में शनिवार को हुए कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे देश में ऐसे कार्यक्रम कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी कंचन, मो.अबरार, सुमित रावत आदि उपस्थित रहे।