उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सचिवालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक वह कुलपति पर अपनी सेवाएं देंगे। अभी तक वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर तैनात थे।
प्रोफेसर एनबी सिंह ने कुलपति रहते ही बीते वर्ष मार्च में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति माहरुख मिर्जा समेत नव शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी कार्रवाई की थी। इन सभी पर नियुक्ति के समय दस्तावेजों को छुपाने, अहर्ता पूरी न करने का दोष सिद्ध हुआ था। कार्रवाई के बाद से प्रोफेसर सिंह सुर्खियों में थे।
प्रो. एनबी सिंह की स्वयं की नियुक्ति भी सवालों के घेरे में है। इसे लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई चल रही है। इस पर अभी तक कोई अंतरिम आदेश नहीं हुआ है। हालांकि की बीते वर्ष नवंबर में वह सेवा से रिटायर हो चुके हैं।