फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में स्नातक, परास्नातक में प्रवेश का अब भी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए बुधवार को पोर्टल दोबारा खोल दिया। प्रक्रिया 29 अगस्त तक चलेगी। प्रवक्ता डॉ. रुचिता ने बताया कि विवि में बीटेक (सिविल, मैकेनिकल, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस), बीए (ऑनर्स), बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए सहित स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, फारसी, जर्मन, चीनी, जापानी और पाली जैसी भाषाओं के साथ-साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षा, राजनीतिक विज्ञान और वाणिज्य जैसे विषयों की खाली सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। छात्र वेबसाइट www.kmclu.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें