लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएम उषा योजना के तहत कार्यों के सुचारु संचालन के लिए समाज कार्य विभाग के प्रो. अनूप कुमार भारती को योजना का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर यह आदेश 27 मार्च 2026 के अनुपालन में जारी किया गया। लविवि की कुलसचिव डाॅ. भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. भारती अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पीएम उषा योजना से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे। वे योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संचालन, निगरानी और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। पीएम उषा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिये उच्च शिक्षा संस्थानों के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।