- बिजनौर के वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्र शुभम कुमार ने किसानों को राहत देने के लिए व्हील स्प्रे पंप मशीन बनाई है। गतिज ऊर्जा पर आधारित इस मशीन के जरिए किसान समय व मेहनत की बचत करते हुए खेत में फर्टीलाइजर व पेस्टीसाइड छिड़क सकते हैं। छात्र के इस आइडिया को एक कंपनी ने ले लिया है। जो इस मशीन को डिजाइन देकर बाजार में उतारेगी।
- ग्रेटर नोएडा के द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छात्र शिवम यादव ने आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की मदद से स्मार्ट हेलमेट का निर्माण किया है। जिसमें सेंसर लगे हुए हैं। जीपीएस युक्त इस हेलमेट की विशेषता यह है कि किसी भी तरह का हादसा होने पर यह हेलमेट फौरन नजदीक के पुलिस स्टेशन, अस्पताल और परिवार के सदस्यों को मैसेज भेज देगा। छात्र के आइडिया पर एक कंपनी उसका उत्पादन करने जा रही है।