ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में ब्वायलर से रिसाव के कारण बंद हुई यूनिट नंबर पांच शनिवार रात को चालू कर दी गई। उससे बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।
परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली यूनिट नंबर पांच में बृहस्पतिवार को खराबी आ गई थी। ब्वायलर में रिसाव के चलते यूनिट बंद हो गई थी। इससे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था।
परियोजना के इंजीनियरों ने उसकी मरम्मत का काम शुरू किया था। मरम्मत के बाद शनिवार रात उसे चालू किया गया। इस समय सभी यूनिटों से बिजली उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद यूनिट चालू कर दी गई है।