फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मील का पत्थर है उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना : डॉ. राजेश्वर सिंह

Fri, 27 Jun 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मील का पत्थर है उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना : डॉ. राजेश्वर सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से विधायक ने बताया कि मार्च 2025 तक इस योजना से 21,534 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण हुआ है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, चिकित्सा उपकरण और टेलीकॉम जैसे 12 प्रमुख क्षेत्रों में यह प्रोत्साहन उद्योगों को सशक्त बना रहा है। इससे 1.76 लाख करोड़ का निवेश आया और अब तक 16.5 लाख करोड़ से अधिक का उत्पादन और बिक्री हुई है। 12 लाख से अधिक युवाओं, कुशल श्रमिकों और तकनीकी पेशेवरों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं।

भारत अब बल्क ड्रग्स का आयातक नहीं, निर्यातक बन चुका है। फार्मा क्षेत्र में 2.66 लाख करोड़ की कुल बिक्री हुई है जिसमें 1.7 लाख करोड़ का केवल निर्यात हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब ''''मेक इन इंडिया'''' से आगे बढ़कर ''''मेक फॉर द वर्ल्ड'''' की ओर बढ़ चुका है। पीएलआई योजना के माध्यम से आने वाले 25 वर्षों की औद्योगिक नींव डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें