लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को चिनहट स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षण के साथ रोजगार प्राप्त कर रहे 28 छात्रों को प्रमाण पत्र सौंपा। टाटा मोटर्स के इस प्लांट में हर रोज 300 गाड़ियां तैयार होती हैं। इससे आठ हजार लोगों को सीधा रोजगार मिलता है। 600 एकड़ में फैले इस प्लांट में आईटीआई के हजारों छात्र व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी पा रहे हैं।
कंपनी के एमडी व सीईओ गिरीश वाघ ने बताया कि हमने दिव्यांगजनों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। कंपनी की ओर से अर्न एंड लर्न, कौशल्या, लक्ष्य और सक्षम जैसे प्रोजेक्ट के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिये युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश की सभी आईटीआई में परीक्षा के जरिये छात्रों का चयन किया जाता है। छात्र तीन साल तक यहां रहकर रोजगार और शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसमें हफ्ते में दो दिन क्लास ली जाती है और बाकी के दिन लैब व प्लांट में उन्हें स्किल बिल्डिंग के साथ मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए दक्ष किया जाता है।
पू्र्व चेयरमैन ने देखा था सपना
एमडी गिरीश वाघ ने बताया कि हमारे पूर्व चेयरमैन सुमंत मूलगांवकर ने 80 के दशक में लखनऊ में प्लांट स्थापित करने का सपना देखा था। 1986 में काम शुरू हुआ और पहला वाहन 1992 में तैयार हुआ। इस वक्त यहां 70 प्रतिशत ट्रक और 30 प्रतिशत बसें तैयार की जाती हैं।
टाटा मोटर्स के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री नंद गोपाल नंदी, परिवह