फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने निकाला जुलूस

Fri, 06 Sep 2013 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नई पेंशन नीति विधेयक पारित होने से नाराज सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को चारबाग में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रेल मंत्रालय को ज्ञापन भी भेजा। इसमें नई पेंशन नीति बिल वापस न लेने पर देश भर में हड़ताल की चेतावनी दी गई।

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले आउटडोर शाखा, लोको शाखा, चारबाग शाखा और मुख्यालय शाखा के सैकड़ों कर्मचारी लखनऊ जंक्शन पर जमा हुए।

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के मंडल अध्यक्ष एके वर्मा ने नई पेंशन नीति से रेलवे कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। मंडलमंत्री जीबी सिंह ने कहा कि नई पेंशन नीति से रेलवे कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के बाद का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने चारबाग में जुलूस निकालकर नई पेंशन नीति का विरोध किया। इस मौके पर भृगुनाथ, हरिश्चंद्र, आरके मिश्र, जगन्नाथ मिश्र, जहीर अहमद, सुदामा प्रसाद और रामबरन सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें