फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, निकाला गया सामान; खत्म होने को LDA का अल्टीमेटम

Sun, 19 Jul 2026 04:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड मामले में इमारत जल्द ही ध्वस्त की जाएगी। रविवार को इससे सामान निकाला गया है। LDA के अल्टीमेटम में बस पांच दिन शेष हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड, भवन से सामान निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को जिस इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 10 जुलाई को भवन स्वामी को भवन गिराने का आदेश जारी किया था। 15 दिन का समय स्वयं कार्रवाई के लिए दिया था। निर्धारित अवधि पूरी होने में अब केवल पांच दिन शेष हैं।

विज्ञापन


ऐसे में रविवार को भवन से बचा हुआ सामान बाहर निकालने का कार्य जारी रहा। भूतल पर संचालित पेट शॉप से भी सामान हटाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए अधिकारियों के अनुसार, यदि तय समय सीमा के भीतर भवन स्वामी स्वयं इमारत नहीं गिराता है, तो प्राधिकरण अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। आग की इस घटना में 15 लोगों की मौत के बाद भवन की सुरक्षा और निर्माण संबंधी मानकों को लेकर भी सवाल उठे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें