फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कम हुआ पानी पर दुश्वारियां बरकरार

Wed, 25 Sep 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डलमऊ घाट पर गंगा का कम होता जलस्तर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी के जलस्तर में मंगलवार को कमी आने से कटरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन उनकी दुश्वारियां बरकरार है। सड़कों और घरों के बाहर पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशुओं के चारे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


खतरे के निशान 99.360 मीटर के सापेक्ष सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर 98.970 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार का नदी का जलस्तर 99.120 मीटर पर पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक बुधवार को भी नदी के जलस्तर में कमी होने की गुंजाइश है।
चक मलिक भीटी, अंबहा, बबुरा, जहांगीराबाद, जमालनगर मोहद्दीनपुर गांवों के रहने वाले दयाराम, प्रमोद, दिनेश, पार्वती, शिवदुलारी ने बताया कि बाढ़ का पानी तो कम हुआ, लेकिन हम लोगों की समस्याएं भी दूर करानी जानी चाहिए। डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की समस्याएं दूर कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें