लखनऊ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से जुड़े सभी छह जिलों में निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम में हितधारकों की समस्याएं सुनी गईं। लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, बाराबंकी, रायबरेली में एक साथ हुए कार्यक्रम में पीएफ सेवाओं को सुगम और शिकायतों के तत्काल समाधान पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय ईपीएफओ आयुक्त अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम ने हितधारकों की समस्याओं का समाधान कराया।
कैसरबाग बस स्टेशन पर लगा ईपीएफ शिविर, समाधान मिले
कैसरबाग बस स्टेशन पर सोमवार को ईपीएफ विभाग ने कर्मचारियों के लिए शिविर लगाया, जहां ईपीएफ से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। रोडवेज संघ के मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्र ने बताया कि पहली बार बस स्टेशन पर ईपीएफ का कैंप लगाया गया। ईपीएफ कमिश्नर आशीष कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की है। इससे लगभग 3.30 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी। कार्यक्रम में ईपीएफ के नोडल अधिकारी संजय सचान व कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्र प्रबंधक योगेंद्र सेठ, ईपीएफ बाबू सुभाष पाठक आदि उपस्थित रहे।