फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपका विधायक, आपके द्वार अभियान का सुनी गईं समस्याएं

विज्ञापन
गांव में लगाया गया ​शिविर।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार अभियान का 170वां संस्करण रविवार को खुशहालगंज मंडल की ग्राम पंचायत मौंदा में आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


एक आवेदन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 100 वर्षीय शांति का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। अन्य आवेदनों में मंदिर बाउंड्रीवॉल, आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, साइकिल, हैंडपंप और ओपन जिम की मांगें शामिल थीं। टेंडर पॉम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से 70 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच हुई और 38 वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चश्मे दिए गए।
युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 184वें बॉयज यूथ क्लब और 119वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन हुआ। बच्चों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम और बैटमिंटन किट मिलीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और बेहतर स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई।

गांव में लगाया गया शिविर।

गांव में लगाया गया शिविर।

गांव में लगाया गया शिविर।

गांव में लगाया गया शिविर।

गांव में लगाया गया शिविर।

गांव में लगाया गया शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें