फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एम्स पटना के अध्यक्ष का काम भी देखेंगे संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन को एम्स पटना के अध्यक्ष का अतिरिक प्रभार दिया गया
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमन अब एम्स पटना के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। डॉ. राधा कृष्ण धीमन को परिवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एम्स पटना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें एम्स पटना की इंस्टीट्यूट बाॅडी का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. धीमन ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1984 मे एमबीबीएस और 1987 में एमडी की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1991 में एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ से मेडिसिन (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। आपको अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, अमेरिकन एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ लिवर डिजीज, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, लंदन और एडिनबर्ग और नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज सहित कई संस्थानों से फेलोशिप प्राप्त हुई।

हेपेटाइटिस-सी के उपचार के लिए तैयार किया लागत प्रभावी माॅडल
डॉ. धीमन ने पंजाब में रहते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य स्तर पर हेपेटाइटिस-सी के उपचार के लिए एक लागत-प्रभावी एल्गोरिदम तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस माॅडल की सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार ने 28 जुलाई, 2018 को राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) शुरू किया। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से वायरल हेपेटाइटिस के निशुल्क निदान और उपचार का प्रावधान है।
विज्ञापन


मिल चुका है पद्मश्री और डॉ. बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार
डॉ. धीमन को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष में 2024 में पद्मश्री और वर्ष 2008 में चिकित्सा क्षेत्र के सर्वोच्च डॉ. बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही उन्हें चार बार भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) पुरस्कार से सम्मानित किया चुका है। वर्ष 2012 से 2019 तक लगातार छह वर्षों तक प्रतिष्ठित इंटरनेशनल सोसाइटी ऑन हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी एंड नाइट्रोजन मेटाबॉलिज्म के अध्यक्ष होने का सम्मान भी प्राप्त है। इसके साथ ही लगातार तीन वर्षों - 2016, 2017 और 2018 तक इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर के सचिव और वर्तमान में इसके अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वर्ष 2011 से 2020 तक 10 वर्षों तक जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी के प्रधान संपादक रहे और वर्ष 2011 से 2017 तक अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के गवर्नर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें