उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद ने शुक्रवार सुबह बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि जबरन धर्मांतरण से प्रदेश का सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। हिंदूवादी संगठन जानबूझकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण कराना गलत है। यदि हिंदूवादी संगठनों ने धर्मांतरण मुद्दे को नहीं छोड़ा तो सपा हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग जनसाधारण की सुविधा के लिए वातानुकूलित बसों के संचालन में तेजी ला रहा है।
मथुरा जनपद की जनता को भी यह तोहफा जल्द दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में नए अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए जमीन तलाश ली गई है, जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होने वाला है।