फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की महिला वकील के अगवा करने वाले दो बदमाशों पर इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सेलेब्रिटी ग्रीन निवासी हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता प्रीति शुक्ला के अपहरणकांड में शामिल दो बदमाशों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों बदमाश फरार चल रहे हैं। इसके अलावा चार अन्य गैंगस्टर पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक, मंगलवार को डीसीपी दक्षिण ने एक साथ छह बदमाशों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसमें दो बदमाश सुशांत गोल्फ सिटी के सेलेब्रिटी ग्रीन में रहने वाली हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता प्रीति शुक्ला के अपहरणकांड में शामिल हैं। एडीसीपी के मुताबिक, इस अपहरणकांड में फरार चल रहे ढलौना निवासी विकास यादव और धर्मावतखेड़ा निवासी गोविंद पर इनाम घोषित किया गया है। दोनों वारदात के बाद से फरार चल रहे थे।
वहीं चार अन्य गैंगस्टर पर इनाम घोषित किया गया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें कानपुर के विधनू सतबरी निवासी अनिल गौतम, सजेती के चितोली निवासी नरेश सोनी, फतेहपुर नगर के अमोली निवासी अनुराग उर्फ दीपू और कानपुर नौबस्ता यशोदानगर नौशाद लंगड़ा शामिल हैं। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें