फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिसंबर को लखनऊ आएंगी प्रियंका, एनआरसी व सीएए के खिलाफ आंदोलन करने वालों की करेंगी हौसला अफजाई

Wed, 25 Dec 2019 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को लखनऊ आएंगी। वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे एनआरसी और सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने वालों की हौसला अफजाई करेंगी। इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस हर साल 28 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती हैं। तय हुआ है कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि प्रियंका गांधी लखनऊ में रहेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व का मानना है कि एनआरसी के मुद्दे पर अभी खतरा टला नहीं है। यह सही है कि इस मामले में जन आंदोलन के चलते केंद्र सरकार ने अपने कदम पीछे खींचे है। 

पार्टी हाईकमान मान रहा है कि कांग्रेस के जोरशोर से मामला उठाने से ही केंद्र ने अपना रुख तात्कालिक तौर पर थोड़ा बदला है। इसलिए कार्यकर्ताओं को यह समझाया जाएगा कि वे एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख से जन-जन को अवगत कराएं। इससे मुस्लिमों में दुबारा पैठ बनाने में मदद मिलेगी, वहीं हिंदुओं के उदार वर्ग का भी समर्थन मिल सकेगा।
विज्ञापन


यही वजह है कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी उन कार्यकर्ताओं व नेताओं की भी हौसला अफजाई करेंगी, जिन्होंने इन दोनों मुद्दों पर हुए शांतिपूर्ण आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस का दमन सहा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी प्रियंका का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है, पर 28 दिसंबर को उनका आना तय मानकर प्रदेश कमेटी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें