फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का इलाका संभाला, अब भाई के गढ़ में प्रियंका

Tue, 29 Oct 2013 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुनने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को प्रियंका सुबह नौ बजे भाई राहुल गाधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन पहुंच गईं।
विज्ञापन


प्रियंका ने अमेठी के जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में कहा कि सभी लोग पूरी तत्परता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।

प्रियंका ने सभी ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत अध्यक्षों से 15 नवंबर तक हर हाल में कमेटियों का गठन कर लेने को कहा।

इसके बाद गांवों में जाकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से पदयात्राएं निकालने और जनता की समस्याएं सुनने के साथ उनको केंद्रीय योजनाओं के बारे में बताने और लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन

  
पढ़ें-प्रियंका ने लगाई चौपाल, लोगों ने सुनाई समस्याएं

इस दौरान सभी 17 ब्लॉक अध्यक्षों को क्षेत्र में गांव-गांव जाकर काम करने लिए बाइक के कागजात सौंपे। प्रिंयंका ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का  फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
 
पढ़ें-'वाराणसी से मोदी नहीं मैं ही लड़ूंगा चुनाव'

बैठक से बाहर निकलने पर महिलाओं ने प्रियंका से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए फैक्ट्रियां लगवाने की मांग की। कहा कि विकास में सलोन बहुत पिछड़ा है। यहां से निकलकर प्रियंका भुएमऊ गेस्ट पहुंची।

गेस्ट हाउस में वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिल रही हैं। इसके बाद ग्राम, न्याय पंचायत अध्यक्षों से मिलकर संगठन और मां के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की पड़ताल करने के बाद दिल्ली चली जाएंगी।    
विज्ञापन


सियासी गलियारों की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें