फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से ईडी की पूछताछ पर प्रियंका ने कहा- ये चीजें चलती रहेंगी, मैं अपना काम कर रही हूं

Wed, 13 Feb 2019 09:59 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ani
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार देर रात तक पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। उनकी यह बैठक बुधवार तड़के तक चली। बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकलीं तो मीडिया ने उनसे पति रॉबर्ट वाड्रा से चल रही ईडी की पूछताछ पर सवाल किए, जिस पर उन्होंने कहा कि ये सब चलता रहेगा, मैं अपना काम कर रही हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन




उन्होंने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर कहा, 'मैं संगठन और इसकी संरचना के बारे में बहुत कुछ सीख रही हूं। देख रही हूं कि क्या-क्या जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझाव भी ले रही हूं कि उनके हिसाब से हमें चुनाव में जीत के लिए क्या करना चाहिए?’
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें