फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के शीशा साफ करने पर मंत्री का तंज, कांग्रेस नेता वाहनों का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करें

Thu, 04 Feb 2021 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बरेली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा द्वारा अपने वाहन का शीशा साफ करने पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शीशा नहीं अपना मुंह साफ करना चाहिए। मोहसिन ने कांग्रेस पर 60 वर्ष तक किसानों का शोषण करने का आरोप भी लगाया। जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित चौरीचौरा शताब्दी समारोह में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। मीडिया की ओर से बरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से अपने वाहन का शीशा पोछने के सवाल पर मोहसिन हमलावर हो गए। कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए। किसानों के नाम पर कांग्रेस अब घड़ियाली आंसू बहा रही है।

आरोप लगाया कि 60 वर्ष तक कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाकर उनका शोषण किया। किसानों को जेल भेजने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का काम किया। कांग्रेस ने किसानों की भूमि अपने रिश्तेदारों को खरीदवा दी और अब ड्रामा कर रही है उनके इस ड्रामे से कुछ होने वाला नहीं है। मोदी जी लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें