फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप से खेलने के मामले में प्रियंका को क्लीन चिट, दो सपेरों पर केस

Wed, 10 Jul 2019 12:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रायबरेली
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीती दो मई को जिले के हंसा का पुरवा गांव में सांप के साथ प्रियंका वाड्रा के खेलने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनीमल्स और द वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत डीएम से हुई शिकायत की थी। 

विज्ञापन


जांच में प्रियंका वाड्रा को क्लीनचिट दे दी है। मामले में दो सपेरों के खिलाफ वन विभाग ने विभागीय मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी है।

वन विभाग के एसडीओ बीएम शुक्ला ने मामले की जांच की। आरोप लगाया गया था कि प्रियंका ने सांप को अपने हाथ से पकड़ा था। डीएम नेहा शर्मा ने मामले में वन विभाग को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 

गांव के लोगों ने पूछताछ में बताया कि प्रियंका दो मई को चुनाव प्रचार के दौरान यहां कुछ देर यहां रुकी थीं। इस दौरान सपेरे सांप का प्रदर्शन कर रहे थे। जांच अधिकारी का कहना है कि कहीं भी प्रियंका के मामले में लिप्त होने की पुष्टि नहीं हो सकी। जांच अधिकारी ने दो सपेरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन जवाब न आने के बाद दोनों के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 
विज्ञापन


भारतीय कल्याण बोर्ड ने नहीं दिया प्रियंका के सांप से खेलने का वीडियो
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच एसडीओ से कराई गई। भारतीय कल्याण बोर्ड से वीडियो व फोटो मांगी गई थी। गांव भेजकर गांव के लोगों के बयान दर्ज कराए गये थे। प्रियंका पर आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। दो सपेरों के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

तुलसीदास शर्मा, डीएफओ रायबरेली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें