फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की सड़कों पर अपराध कर रहा तांडव, तीन महीने में तीन पत्रकारों की हत्या निंदनीय हैः प्रियंका गांधी

Tue, 25 Aug 2020 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी सक्रिय राजनीति में आने के बाद से ही लगातार योगी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा मुखर रही हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार योगी सरकार पर हमले बोलती रही हैं। मंगलवार को भी उन्होंने अपने दो ट्वीट के माध्यम से बलिया में पत्रकार हत्या और यूपी की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा।
विज्ञापन


बलिया के पत्रकार की हत्या के बाद प्रियंका ने आज दिन में ट्वीट किया कि, '19 जून - शुभममणि त्रिपाठी की हत्या, 20 जुलाई - विक्रम जोशी की हत्या, 24 अगस्त- रतन सिंह की हत्या, बलिया। पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या। 11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR। यूपी सरकार का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है।'


प्रियंका ने बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हैं उसे लेकर आज सुबह एक ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा, 'यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम् ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें