कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस का 16-19 जनवरी के बीच रायबरेली में चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में चारों दिन महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उपस्थित रहना था।
इस प्रशिक्षण में सभी शहर व जिला अध्यक्षों को भारतीय दर्शन, संस्कृति और राजनीतिक विचारधाराओं व मुद्दों से अवगत कराने का लक्ष्य लिया गया था।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि फिलहाल प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।