कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि यूपी सरकार के अधिकारी रोज बैठकर प्रेस के सामने लाखों बेड होने का झूठ बोलते हैं। लेकिन, हाल देखिए। उनकी पोल खुद उनके विधायक के भाई ने खोल दी। इसके साथ ही प्रियंका ने सवायजपुर, हरदोई के कोरोना संक्रमित विधायक को अस्पताल में बेड न मिलने की खबर भी चस्पा की है।