फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने बलिया हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- वह अभी तक भाजपा में ही क्यों

Sun, 18 Oct 2020 04:25 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि अगर मुख्यमंत्री अपराधियों का बचाव नहीं कर रहे हैं तो हत्या के आरोपी का बचाव करने वाला विधायक सुरेंद्र सिंह अभी तक भाजपा में क्यों है?
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि बलिया की घटना में भाजपा सरकार किसके साथ खड़ी है? खबरों के अनुसार, अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। भाजपा विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं? यदि नहीं तो अब तक यह भाजपा में क्यों बना हुआ है?
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह खुलकर हत्या के आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में खड़े हो गए हैं। हालांकि, मामले का संज्ञान लेकर विधायक को लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें