फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़ों पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं- इस हिसाब से तो 10 लाख से अधिक होने चाहिए संक्रमित

Tue, 26 May 2020 01:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी-मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार के कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि इस हिसाब से तो यूपी में संक्रमितों की संख्या 10 लाख से अधिक होनी चाहिए। 

विज्ञापन


प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ये बयान सुना। सरकार के आंकड़ों के अनुसार लगभग 25 लाख लोग यूपी वापस आ चुके हैं। मुख्यमंत्री जी के बयान के आधार पर इनमें से महाराष्ट्र से लौटे हुए 75 प्रतिशत, दिल्ली से लौटे हुए 50 प्रतिशत और अन्य प्रदेशों से लौटे 25 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हैं। 

क्या मुख्यमंत्री का मतलब है कि उतर प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं? मगर उनकी सरकार के आंकड़े तो संक्रमितों की संख्या 6228 बता रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए संक्रमण के आंकड़े का आधार क्या है? लौटे हुए प्रवासियों में संक्रमण का ये प्रतिशत आया कहां से? 
विज्ञापन


और यदि ऐसा है तो इतने कम टेस्ट क्यों हो रहे हैं? या ये आंकड़े उतर प्रदेश सरकार के अन्य आंकड़ों की तरह ही अप्रमाणित और गैर जिम्मेदार हैं। अगर मुख्यमंत्री के बयान में सच्चाई है तो सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ टेस्टिंग, संक्रमण के डाटा और अन्य तैयारियों को जनता से साझा करें। यह भी बताएं कि संक्रमण पर काबू पाने की क्या तैयारी है? 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें