फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: उपद्रवियों के पोस्टर लगाने पर प्रियंका गांधी बोलीं, खुद को संविधान से ऊपर समझती है योगी सरकार

Sun, 08 Mar 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : twitter
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में जगह-जगह उपद्रवियों से वसूली के पोस्टर व उनकी तस्वीरें लगाए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार का रवैया ऐसा है कि सरकार के मुखिया और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अधिकारी खुद को बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर समझने लगे हैं। उच्च न्यायालय ने सरकार को बताया है कि आप संविधान से ऊपर नहीं हो। आपकी जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ में 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपियों की फोटो सड़क किनारे लगाए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।

मामले पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने लखनऊ के जिलाधिकारी और डिवीजनल पुलिस कमिश्नर को तलब कर जवाब मांगा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें