फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, 'यूपी में सबसे ज्यादा बच्चों के साथ अपराध'

Wed, 11 Mar 2020 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर यूपी की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। 
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने अमर उजाला की खबर को ट्वीट करते हुए यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने उन्नाव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। 

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नौ साल की मासूम बच्ची को दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने मासूम का गला दबा दिया। पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके के एक गांव की है। यहां कक्षा पांच में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची से मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया।

बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मासूम को बेहोश की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पाटन पीएससी पहुंचाया। 

बेहोश बच्ची की हालत नाजुक देख पीएससी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बिहार पुलिस ने बाबा और भाई के साथ बच्ची को एंबुलेंस से महिला जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसपी विक्रांत वीर भी जिला अस्पताल पहुंचे। बेहोश मासूम का महिला जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के साथ एक घंटे तक इलाज चलता रहा। 

उसके बाद महिला अस्पताल की डॉक्टर ने बच्ची की हालत नाजुक देख उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम बच्ची ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें