फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का हमला- यूपी में दिनदहाड़े हो रही महिलाओं की हत्याएं, बहानेबाजी छोड़ काम करे सरकार

Tue, 22 Oct 2019 09:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है। प्रदेश में दिनदहाड़े महिलाओं की हत्या हो रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सत्ता है। बहानेबाजी बंद करना चाहिए और काम करना चाहिए।

विज्ञापन


लखनऊ से रायबरेली आते समय हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा के पास लोगों के स्वागत के दौरान प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। योगी सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। खासकर महिला अपराध अधिक बढ़ा है। दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। पानी, बिजली, सड़क जैसी समस्याएं दूर कराने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। देश में आर्थिक मंदी जैसे हालात हैं। इस पर सरकार का ध्यान देना चाहिए। कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए यहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें