फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गायब, प्रियंका अब भी सामना के लिए तैयार

Sat, 17 May 2014 01:34 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव नतीजों के खिलाफ जाने से जहां राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता गायब हैं, वहीं प्रियंका ने बहादुरी दिखाते हुए आगे आने का फैसला किया है।
विज्ञापन


खबर मिल रही है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी कुछ ही समय में फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पहुंच सकती हैं। यहां वे मतगणना का निरीक्षण करेंगी।

फिलहाल मतगणना के रुझानों के सामने आने के बाद गांधी परिवार का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया है। केवल प्रियंका गांधी के बारे में इस तरह की सूचना आ रही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि, प्रियंका गांधी अमेठी में मीडिया के सवालों का सामना भी करेंगी।

हालांकि अमेठी में भी कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिल रही है लेकिन बढ़त के आधार पर उनकी जीत को तय माना जा रहा है।

अगर रूझानों की बात करें तो कांग्रेस को पहले ही भारी नुकसान होने का अंदाजा हो गया था, इसलिए पार्टी ने पहले ही एग्जिट पोल की बहसों से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन


कल दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिखे एक पोस्टर पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह ही नज़र आ रहा था।

ऐसे में आकलन लगाए जा रहे थे कि हार की जिम्मेदारी से राहुल गांधी को बचाने के लिए संभवतः ऐसा किया जा रहा है।

परिणामों की घोषणा के बाद सोनिया गांधी मीडिया को संबोधित कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें