फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। कोटवा गांव के सुमेंद्र शुक्ला (35) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बिस्तर पर मिला। छोटे भाई अमित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार ने दो लोगों पर शराब में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निजी सुरक्षाकर्मी सुमेंद्र सोमवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी के बाद शराब के नशे में घर लौटे। सुबह उनकी पत्नी अंजलि ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमित का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने धोखे से उनकी जमीन अपने नाम कर ली थी। इसी मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा था और आरोपियों ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि शराब में जहर देकर सुमेंद्र की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें