फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसों में निजी प्रेस कर्मचारी व दो अन्य की मौत

विज्ञापन
आनंद मिश्रा। - फोटो : आनंद मिश्रा।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में निजी प्रेस कर्मचारी व दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक मामूली रूप से चोटिल हो गया। ये दुर्घटनाएं आलमबाग, कृष्णानगर और इटौंजा में हुईं। पुलिस ने दो मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आलमबाग के दौदा खेड़ा निवासी आनंद शुक्ला (22) निजी प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी थे। वह प्रेस के छापे गए बैनर और पोस्टर लगाते थे। इंस्पेक्टर आलमबाग रामबाबू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे काम खत्म आनंद अपने साथी के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। स्कूटी दोस्त चला रहा था। तभी तालकटोरा रोड पर बालाजी मंदिर के पास बेकाबू ट्रक पीछे से स्कूटी से टकरा गया। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक चालक भागने लगा और ट्रक का पहिया आनंद के सिर के ऊपर से निकाल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आलमबाग पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। चचेरे भाई आयुष के अनुसार आनंद के परिवार में मां जया और एक छोटा भाई अनुभव है। पिता सुरेंद्र शुक्ला पान की दुकान चलाते हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।





ऑटो से लगी टक्कर, सिर के बल गिरने से मौत

मूलरूप से बहराइच के भगवानपुर में रहने वाले मनोज मिश्र (33) के भाई ननकउ ने बताया कि बुधवार को भाई कृष्णानगर स्थित बारा बिरवा काम पर आए थे । बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे भाई पिकैडली होटल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो उनसे टकरा गया। सड़क पर सिर के बल गिरने पर भाई की मौत हो गई। भाई के परिवार में भाभी लक्ष्मी, एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन






डंपर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की गई जान

इटौंजा के अर्जुनपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अंकडिया हीरापुर गांव निवासी ई रिक्शा चालक विनोद कुमार (40) की मौत हो गई। विनोद के पिता मैकूलाल ने बताया कि बेटा ई रिक्शा लेकर इटौंजा से बख्शी का तालाब की ओर जा रहा था तभी हादसा हो गया। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें