फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आकर निजी लाइनमैन झुलसा

Sun, 02 Jun 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। चमर पुरवा के मजरा माल्ही गांव में शुक्रवार देर शाम एक निजी लाइनमैन ट्रांसफार्मर बदलने आए थे। जहां अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें निजी वाहन से बहराइच ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जमुनहा के चमर पुरवा के मजरा माल्ही गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसे बदलने के लिए गांव के ही मजरा सती जोत निवासी निजी लाइनमैन नियामत (35) को मौके पर भेजा गया था। नियामत शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी बीच अचानक आपूर्ति बहाल हो जाने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गए। साथ में मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए बहराइच ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें