फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर 19 लाख हड़पे, मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित दो निजी अस्पतालों पर मरीज के इलाज के नाम पर तीमारदार से 19 लाख रुपये वसूलने और इलाज से जुड़े दस्तावेज न देने का आरोप लगा है। करीब डेढ़ माह तक अस्पताल में भर्ती रही 60 वर्षीय महिला की 19 अगस्त को मौत हो गई। बेटे ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकीपुरम के गुडियापुरवा निवासी इंद्रेश कश्यप के मुताबिक, मां रामदर्शनी कश्यप को बुखार और भूख न लगने की शिकायत पर पहले कुर्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह के इलाज के दौरान 90 हजार रुपये लिए गए। इंद्रेश ने दवा का ओवरडोज देने का भी आरोप लगाया। हालत गंभीर होने पर तीन जुलाई को उन्हें कुर्सी रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि यहां डेढ़ माह के इलाज के दौरान 18 लाख रुपये वसूले गए और बिल चुकाने के लिए उनका प्लॉट तक बिकवा दिया गया। अस्पताल प्रशासन लगातार मरीज के ठीक होने का आश्वासन देता रहा। 19 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इंद्रेश का आरोप है कि दोनों अस्पतालों ने इलाज और बिल से संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिए।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। लापरवाही और वसूली के आरोप सही मिले तो मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति होगी।
वहीं, नारायण हॉस्पिटल के निदेशक सर्वेश सिंह लोधी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि मरीज डिस्चार्ज होकर घर गई थीं और पांचवें दिन उनकी मौत हुई। अस्पताल में केवल 1.85 लाख रुपये जमा हुए थे, जिसके बिल मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें