लखनऊ। इंदिरानगर स्थित सर्वोदय नगर बंधे के पास बने एवीसीना हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर पर गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अफरोज खान के मुताबिक, उनका अस्पताल अब वैध नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद ही सीएमओ से लाइसेंस रद्द करवाया था। इसके बावजूद उनके कुछ सहयोगी अस्पताल में मरीज भर्ती कर इलाज करवा रहे हैं। डॉ. अफरोज का कहना है कि अस्पताल में अनुभवहीन डॉक्टर और नर्सें इलाज कर रही हैं, जिससे मरीजों की जिंदगी खतरे में है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत गाजीपुर थाने में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
डॉ. अफरोज ने एक वीडियो जारी कर आमजन से अपील की है कि कोई भी मरीज इस अस्पताल में न जाए। सीएमओ डॉ एनबी सिंह का कहना है कि अवैध अस्पताल का संचालन टीम भेजकर रुकवाया जाएगा।