निजी इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में 20 हजार फर्जी शिक्षकों के खुलासे के बाद एकेटीयू ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 347 कॉलेजों की 22,648 सीटें खत्म कर दी हैं।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने यह फैसला उस वक्त लिया है जब कुछ ही दिन बाद यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम की काउंसलिंग होने वाली है।
सीटें कम होने के बाद सूबे के सभी कॉलेजों में बीटेक, एमबीए, एमसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों 17,779 सीटें ही बची हैं।