फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की 22,648 सीटें हुईं खत्म

Thu, 09 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
निजी इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में 20 हजार फर्जी शिक्षकों के खुलासे के बाद एकेटीयू ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 347 कॉलेजों की 22,648 सीटें खत्म कर दी हैं।
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने यह फैसला उस व‌क्त लिया है जब कुछ ही दिन बाद यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम की काउंसलिंग होने वाली है।

सीटें कम होने के बाद सूबे के सभी कॉलेजों में बीटेक, एमबीए, एमसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों 17,779 सीटें ही बची हैं।
विज्ञापन

608 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में फर्जी शिक्षक होने का खुलासा

demo pic
गौरतलब है कि 12 मई को एकेटीयू ने 608 निजी इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में फर्जी शिक्षक होने का खुलासा किया था।

एकेटीयू ने इस मामले में कॉलेजों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। कॉलेजों का पक्ष आने के बाद विवि की संबद्घता समिति और शासन ने 347 कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का फैसला किया।

साथ ही कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि एक अगस्त तक शिक्षको की कमी को पूरा करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें