फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 20 Nov 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के सेमरा इलाके में बुधवार रात मोहन अपार्टमेंट निवासी प्राइवेट कंपनी में मैनेजर विवेक द्विवेदी (47) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बुधवार रात स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि विवेक चलते-चलते अचानक गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले दस्तावेज की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घरवालों का कहना है कि वह स्कूटी से निकले थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी स्कूटी के बारे में पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है। उनके परिवार में पत्नी रूबी द्विवेदी, दो बेटे, माता व पिता हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें