फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी ने जहर खाया, मौत

Tue, 17 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुजीत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में रविवार की देर शाम निजी कंपनी के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बंथरा के हमीरपुर मोहल्ले का रहने वाला सुजीत गौतम (35) अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। रविवार की शाम उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सुजीत ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी रेनू गौतम के अलावा बड़ी बेटी आराध्या (5), सराध्या (3) व बेटा आदि डेढ़ वर्ष का है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें