फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी कंपनी ने नहीं दिया वेतन, कर्मचारियों ने नहीं उठाया कूड़ा

विज्ञापन
शहर में लगा कूड़े का ढेर।
विज्ञापन
लखनऊ। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के कारण रविवार को नगर निगम के जोन आठ में आने वाले वार्डों में कूड़ा उठान का काम ठप रहा। जोन पांच में भी कई जगह कूड़ा पड़ा रहा। ऐसे में नगर निगम की स्वच्छता रेटिंग पर असर पड़ सकता है। क्योंकि, इन दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय टीम कभी भी शहर की सफाई व्यवस्था की हकीकत देखने आ सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम के जोन आठ, पांच व दो में आने वाले 33 वार्डों में सफाई का पूरा काम निजी कंपनी लायंस के पास है। रविवार को कूड़ा उठाने वाले चालकों ने वेतन न मिलने से हड़ताल कर दी। वेतन मांगते तो कंपनी का सुपरवाइजर नौकरी से हटाने की धमकी देता है। जोन आठ के जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि कंपनी के चालकों का वेतन संबंधी विवाद है।

यहां सड़कों पर पड़ा रहा कूड़ा
आलमबाग इलाके में फिनिक्स मॉल के पास रविवार शाम चार बजे सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। एसकेडी चौराहे के पास भी कूड़ा नहीं उठा। आशियाना में स्प्रिंगडेल स्कूल, एलडीए काॅलोनी कृष्णा नगर में विधि विवि की सड़क पर कू़ड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें