फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द गरीब आवास देंगी निजी कंपनियां

Thu, 30 Oct 2014 11:37 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेक और इंटीग्रेटेड टाउनशिप की संचालक कंपनियों को एलडीए की ओर से दो टूक कह दिया गया है कि वे जल्द से जल्द गरीब आवासों का पंजीकरण करने के लिए फाइल लखनऊ विकास प्राधिकरण को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


इसके अलावा जरूरी जमीन का अधिग्रहण किसानों से समझौते के आधार पर तेजी से कर लें। इस बैठक में जहां गर्व बिल्डटेक को साफ कहा गया है कि उनका हाइटेक टाउनशिप का लाइसेंस जल्द ही निरस्त कर दिया जाएगा।

वहीं सहारा इंडिया की हाईटेक टाउनशिप को लेकर कोई भी व्यवस्था एलडीए की ओर से फिलहाल नहीं दी गई है। अमरावती कंपनी की इंटीग्रेटेड टाउनशिप का लाइसेंस अब प्राधिकरण की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


एलडीए की इस संबंध में हुई बैठक में इस आशय के निर्देश जारी किये गये। रीयल एस्टेट कंपनी अमरावती की 69 एकड़ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप का लाइसेंस अब प्राधिकरण की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहीद पथ गोमती के पूर्व में ये टाउनशिप बसाई जाएगी। जिसमें करीब पांच हजार परिवारों को बसाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें