फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार को बचाने में पहले दुकान... फिर बिजली के पोल से भिड़ी निजी बस, 15 सवारी घायल

Thu, 10 Apr 2025 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कार को बचाने के चक्कर में एक निजी बस अनियंत्रित होकर पहले दुकान फिर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 15 सवारी घायल हो गईं। पोल टूटने से करीब आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह कार को बचाने में निजी बस अनियंत्रित होकर दुकान व बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 15 यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। बिजली का खंभा टूटने से इलाके की बिजली ठप हो गई। टूटे खंभे को बदला गया। करीब आठ घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा गांव की सुबह करीब 5 बजे की है। यहां एक कार सवार लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गोपालखेड़ा गांव के पास कट से सड़क पार कर रहा था। कार के सामने आने पर उन्नाव जा रही निजी बस अनियंत्रित हो गई। 

इसके बाद बस आदेश सिंह की परचून की दुकान से टकराकर खंभे से भिड़ गई। घटना में बस में सवार उन्नाव की कंचन समेत 15 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। महिला को सीएचसी लाया गया। अन्य लोग बिना इलाज के चले गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें