फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जेलों में कैदियों ने 10 दिन में बने सवा लाख मास्क, अब सैनिटाइजर बनाने की तैयारी

Thu, 26 Mar 2020 03:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश की जेलों में 10 दिनों में लगभग सवा लाख मास्क बनाए गए हैं। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि यूपी की 71 में से 63 जेलों में मास्क बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


जेल में बंद कैदियों और जेल कर्मियों के लिए मास्क बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को भी लागत मूल्य पर मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

मास्क के अलावा अब सैनिटाइजर और कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले दूसरे उत्पाद भी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। डीजी जेल ने बताया कि यह एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन




जब मास्क की सबसे अधिक आवश्यकता है, उस दौरान जेल में बंद कैदियों ने इतने कम समय में सवा लाख से अधिक मास्क बनाए हैं, जबकि उनके पास मास्क बनाने का अनुभव नहीं था। परीक्षा की इस घड़ी में जो योगदान बंदियों ने दिया है, उसके लिए हम उन्हें सैल्यूट करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें