अयोध्या जेल छावनी में हुई तब्दील
- फोटो : amar ujala
मंडल कारागार में कैदियों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद पूरे मंडल कारागार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कैदी को कुछ कैदियों ने बुरी तरीके पीटा है। भोला नाम का कैदी घायल है जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर कैदियों के बीच विवाद हुआ है । कैदी की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली की जेल के अंदर कुछ कैदी गुट बनाकर मोबाइल यूज करना चाह रहे थे । जिस पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की या पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की कोशिश की उसके बाद से कैदियों के गुट ने पुलिस के ऊपर भी हमले किए हैं और शक के आधार पर भोला नाम की कैदी पिटाई की है।
पुलिस प्रशासन की तरफ से जिलाधकारी डॉ अनिल पाठक और एसएसपी जोगेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ जेल के अंदर कैदियों से वार्ता के लिए गए हैं । पूरी जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में है पुलिस के कोई अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है लेकिन बताया यह जा रहा है की दो गुटों में कैदियों के दो गुटों में मारपीट हुई है जिसमें मोबाइल एक बड़ा कारण है दूसरा आरोप है कि जेल पुलिस के इशारे पर कुछ कैदी जिन्हें नंबरदार कहा जाता है वह अन्य कैदियों की पिटाई करते हैं इसको लेकर कैदियों ने जेल के अंदर बवाल किया है ।