फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेल में बंदी की बिगड़ी तबियत, मौत

Tue, 06 Aug 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव का था निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्तौरा (बहराइच)। जिला कारागार में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकी देने के आरोप में निरुद्ध एक बंदी की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी यूटी कालीचरन (38) की सोमवार को जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल काॅलेज भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नानपारा के पचपेड़वा निवासी रामधन का पुत्र यूटी कालीचरन आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में बीते 13 जून 2024 से जिला कारागार में निरुद्ध था। सुबह उसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ मनोज चौधरी ने बताया कि बंदी यहां पर मृत हालत में लाया गया था। जेल प्रशासन ने इस बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा ने बताया कि जेल में आने के बाद से ही कालीचरन की तबियत अक्सर खराब रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें