फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैरक के कुंडे से लटकता मिला बंदी का शव

Thu, 03 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में नौ जुलाई 2022 को जेल में बंद हुुआ था शानू उर्फ इरफान
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला कारागार में बुधवार को बैरक के अंदर कुंडे से चादर के सहारे एक बंदी का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय अन्य बंदी बैरक से बाहर थे। घटना की जानकारी से जेल अफसर सन्न रह गए। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। जेल अफसरों का दावा है कि बंदी ने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के छीछेमऊ निवासी शानू उर्फ इरफान (२६) पुुत्र सल्लम ९ जुलाई २०२२ को किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में जेल पहुंचा था। वर्तमान में वह कारागार के थ्री डी बैरक में बंद था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अन्य बंदी बाहर थे। जब बंदी बैरक के अंदर गए तो देखा कि शानू का कुंडे से चादर के सहारे शव लटक रहा था। यह देख सभी दंग रह गए और शोरगुल मचाया। जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर सदर कोतवाल संजय त्यागी भी पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि एक साल से शानू जेल में बंद था। वह ठीकठाक रहता था। अचानक उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि बंदी ने खुदकुशी की है या फिर उसकी मौत की वजह कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें