फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिना छुट्टी गायब शिक्षक-कर्मचारियों पर कार्यवाही न करने वाले प्रधानाध्यापक-बीएसए भी नपेंगे, निर्देश जारी

Fri, 06 Dec 2024 09:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना छुट्टी गायब रहने वाले शिक्षक-कर्मचारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत अब संबंधित प्रधानाध्यापक, बीएसए व बीईओ पर भी कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में बिना छुट्टी स्वीकृत कराए ही गायब रहने वाले शिक्षक-कर्मचारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षक-कर्मचारियों के साथ ही संबंधित प्रधानाध्यापक, बीएसए व बीईओ पर भी कार्यवाही की जाएगी। यह भी निर्देश दिया गया है कि शिक्षक-कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-कर्मचारी, आपसी सांठगांठ से बिना छुट्टी के ही काफी समय तक गायब रहते हैं। विभाग व निदेशालय स्तर से कराए जाने वाले औचक निरीक्षण में भी शिक्षक व कर्मचारी गायब मिलते हैं। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि हाल में न्यायालय में कई ऐसी याचिका दाखिल हुई है, जिसमें शिक्षक व कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित होने के बाद भी देयकों के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - सोने के गहनों पर नकली हॉलमार्क मुहर लगाने वाले दो ठिकानों पर छापा, लेजर मशीनों को जब्त किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएएस वीना कुमारी मीना और आलोक कुमार द्वितीय बनेंगे अपर मुख्य सचिव, 17 अन्य आईएएस को भी उच्च वेतनमान


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि शिक्षकों की सभी छुट्टियां ऑनलाइन ही स्वीकृत की जाएंगी। ऐसे शिक्षक जो बिना छुट्टी स्वीकृत कराए, अनुपस्थित रहे रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ऐसा न करने वाले प्रध्यानाध्यापक, बीसएस व बीईओ का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। वहीं, लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों-कर्मचारियों को दोबारा कार्यभार ग्रहण करने से पहले मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के माध्यम से उन्हें भेजा जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें