फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आयुष व निदेशक यूनानी एससी आयोग में तलब

Tue, 16 Mar 2021 11:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
विज्ञापन
यूनानी फार्मासिस्टों की भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी करने पर एससी आयोग ने प्रमुख सचिव आयुष और निदेशक यूनानी को दिल्ली बुलाया है। दोनों अधिकारियों को 18 मार्च को आयोग की सदस्य डॉ. अंजू बाला के लोकनायक भवन दिल्ली स्थित कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत सुनवाई के लिए मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग के अनुभाग अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने 15 मार्च को यह पत्र भेजा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षित यूनानी फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार सिंह और अनिल कुमार गौतम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को 12 मार्च को पत्र भेजकर वर्ष 2014 में यूनानी फार्मासिस्ट की भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि वर्ष 2014 में कुल 263 पद फार्मासिस्टों के सृजित थे। इनमें से 168 पद भरे गए थे। बचे हुए 95 पदों के सापेक्ष 76 एससी-एसटी फार्मासिस्टों  ने भी काउंसिलिग कराई थी। लेकिन 95 में से 89  पदों पर ही नियुक्ति की गई। जिसमें सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के ही अभ्यर्थी नियुक्त किए गए। एक एससी-एसटी उम्मीदवार को नियुक्ति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें